देखते ही देखते भिड़ती गईं गाड़ियां, घने कोहरे में भीषण हादसे का VIDEO वायरल

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में घने कोहरे के बीच I-95 हाईवे पर करीब 40 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई लोग घायल हुए और हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

अमेरिका के साउथ कैरोलिना से सड़क हादसे का एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। यहां इंटरस्टेट 95 (Interstate 95) यानी I-95 हाईवे पर घने कोहरे के बीच कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसा इतना बड़ा था कि करीब 40 वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों तरफ यातायात प्रभावित हुआ। यह घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा I-95 के दक्षिण की ओर जाने वाले लेन में 100-मील मार्कर के पास हुआ। उस समय इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकराते चले गए।

south carolina i95 40 vehicles fog accident Viral Video

सड़क हादसे का नजारा (Times Now Navbharat)

एक के बाद एक भिड़ते गए वाहन

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह एक मल्टी व्हीकल एक्सीडेंट था। टक्कर के बाद कुछ वाहनों में आग भी लग गई। हादसे की तस्वीरों और वीडियो में हाईवे पर क्षतिग्रस्त गाड़ियां और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। सड़क पर वाहनों के मलबे के कारण स्थिति और ज्यादा मुश्किल हो गई। क्लेरेंडन काउंटी फायर रेस्क्यू के मुताबिक, हादसे के बाद राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर फंसे लोगों को वाहनों से बाहर निकालने का काम किया गया। बताया गया कि चार लोग अपने वाहनों के अंदर फंस गए थे।

End of Feed