Video: फिल्म की शूटिंग के दौरान रूह कंपा देने वाला हादसा! ट्रक के नीचे आने वाले थे एक्टर विशाल तभी..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 23, 2023, 04:31 PM IST

Actor Vishal Accident Video: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विशाल कृष्ण रेड्डी अपनी नई फिल्म 'मार्क एंटनी' की शूटिंग कर रहे थे, तभी सेट पर रूह कंपाने वाला हादसा हुआ। एक्टर विशाल ने वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाल-बाल बचे एक्टर विशाल
  • सेट पर हुआ रूह कंपाने वाला हादसा
  • अगर न देखते तो ऊपर चढ़ जाता ट्रक

Actor Vishal Accident Video: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विशाल कृष्ण रेड्डी (Vishal K Reddy) के साथ एक भयावह हादसा होते-होते रह गया। वह बाल-बाल बचे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बेकाबू ट्रक उनके ऊपर चढ़ते-चढ़ते रह गया। इस घटना से खुद एक्टर की रूह कांप गई। विशाल अपनी नई फिल्म 'मार्क एंटनी' की शूटिंग कर रहे थे, तभी सेट पर यह रूह कंपाने वाला हादसा हुआ। एक्टर विशाल ने वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

vishal

बाल-बाल बचे एक्टर विशाल (ट्विटर)

कुछ सेकंड में हो सकता था बड़ा हादसा

End of Feed