Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आपको भी इमोशनल कर देगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक बेटे ने मां-बाप को जिस तरह सरप्राइज गिफ्ट दी, उसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। वहीं, गिफ्ट देखकर जिस तरह दोनों ने रिएक्शन दिए, उसने सबका दिल जीत लिया। इतना ही नहीं काफी लोग वीडियो देखकर भावुक भी हो रहे हैं।
इमोशनल करने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @siddharthbhadauria)
ये भी पढ़ें - इस कारण रोबोट की फ्लाइट हो गई लेट, तो एयरपोर्ट पर मचाया धमाल, Viral Video में देखें पूरा मामला
ये भी पढ़ें - Viral Video: अविश्वसनीय, अकल्पनीय...यहां आसमान में दिखा सतरंगी बादल, घर बैठें देखें अद्भुत नजारा
ये तो हम सब जानते हैं जब कोई बच्चा अपने मां-बाप के लिए कुछ करता है या उनके लिए कुछ लाता, तो माता-पिता काफी खुश होते हैं। लेकिन, जब जब मां-बाप को बच्चों से कुछ ऐसी चीज मिल जाए, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की हो, तो सोचिए उनकी खुशी का ठिकाना क्या होगा? इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में देख सकते हैं किस तरह एक बेटे ने मां-बाप को सरप्राइज देने के लिए अनोखा प्लान बनाया। बेटे ने मां को बताया कि वह अपने पिता के लिए स्कूटी खरीदने जा रहा है। हालांकि, मां ने उससे कहा कि पापा इतनी खर्च पर नाराज हो सकते हैं। लेकिन, बेटे का प्लान तो कुछ और ही था। गिफ्ट लेने के बाद बेटा मां-बाप को पार्किंग में ले जाता है और एक चाबी थमा देता है। उसके बाद क्या होता है आप खुद वीडियो में देख लें...
वीडियो देख इमोशनल हुए लोग
वीडियो देखने के बाद आप भी जरूर इमोशनल हो गए होंगे। नजारा कुछ ऐसा ही था, जिसे देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'siddharthbhadauria' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, दो मिलियन से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा बेटा तो सबको मिले। कुछ का कहना है कि क्या नसीब है? तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
