sofa vs couch: आज हम सबके घरों में सोफा देखने को मिल जाते हैं। मगर सोफे की तरह ही दिखने वाले काउच भी कई जगहों पर देखने को मिलते हैं। बैठने और लेटने के लिए इस्तेमाल होने वाले इन दोनों फर्नीचर को लोग एक ही समझ लेते हैं लेकिन भाई साहब, ये दो एक ही सेम चीज नहीं है। इन दोनों में थोड़ा सा फर्क होता है, जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं कि सोफा और काउच में क्या अंतर होता है।
सोफा और काउच में अंतर (सांकेतिक तस्वीर, Image Credit - iStock)
क्या होता है सोफा?
फर्नीचर की दुनिया में सबसे रॉयल सोफा ही माना जाता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर लोग आराम से बैठने या फिर लेटने के लिए करते हैं। सोफे पर एक बार में आराम से 2 से 4 लोग बैठ सकते हैं। आमतौर पर एक सोफे में पीछे टिकने के लिए एक बैक सपोर्ट दिया गया होता है। साथ ही दोनों पर हाथों को रखने के लिए आर्मरेस्ट बने होते हैं। सोफे के अंदर गद्दा लगाया गया होता है और इसकी कुशनिंग कुछ ऐसे की जाती है जिससे लोग आराम से बैठ पाएं और इस पर बैठते ही लोगों को सुकून मिले। आजकल ज्यादातर घरों, दफ्तरों और होटलों में सोफा सेट ही देखने को मिलता है। सोफे का डिजाइन भी थोड़ा फॉर्मल होता है क्योंकि इसका इस्तेमाल दफ्तरों में भी किया जाता है।
सोफा और काउच में अंतर (सांकेतिक तस्वीर, Image Credit - iStock)
क्या होता है काउच?
अब आइए समझ लेते हैं कि काउच क्या होता है और जो सोफा और काउच में जो छोटा सा अंतर होता है, वो क्या होता है? दरअसल काउच का भी इस्तेमाल बैठने और लेटने के लिए किया जाता है। मगर इसका डिजाइन सोफे से थोड़ा सा अलग होता है। जो इसे सोफे से अलग बनाता है। जहां सोफे में दोनों तरफ आर्मरेस्ट बना होता है, वहीं अधिकतर काउच में दूसरी तरफ का हिस्सा खुला रहता है। लोग इस पर आराम से लेट सकते हैं। काउच का डिजाइन थोड़ा आरामदायक और कैजुअल तरीके से किया जाता है क्योंकि जहां सोफे का इस्तेमाल ज्यादातर बैठने के लिए किया जात है तो वहीं, काउच का इस्तेमाल लेटने के लिए किया जाता है।
सोफा और काउच (सांकेतिक तस्वीर, Image Credit - Gharpedia)
सोफा और काउच में मुख्य अंतर
| सोफा | काउच |
| मुख्यत; बैठने के लिए बनाया जाता है। | यह बैठने और आराम करने दोनों के लिए होता है। |
| इसमें दोनों तरफ आर्मरेस्ट होते हैं। | इसमें कई बार एक ही तरफ आर्मरस्ट होता है। |
| इसका डिजाइन कुछ ज्यादा ही फॉर्मल होता है। | इसका डिजाइन थोड़ा आरामदायक और कैजुअल होता है। |
