पहाड़ी रास्ते में सड़क किनारे चुपचाप बैठा था लंगूर, फिर जो हुआ, वायरल वीडियो कर देगा आपको भी इमोशनल

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र से दिल को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसे देखने के बाद आप भी भावुक होने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। यह वीडियो एक लंगूर का है। जो दिखने में बीमार सा लगता है। कुछ लोग उसकी मदद करते हैं।, लेकिन वह कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है।

कहते हैं कि अगर कोई इंसान मुसीबत में फंसा हुआ हो तो वह कम से कम अपने जुबान से बोलकर मदद तो मांग लेता है, लेकिन बेजुबान जानवरों का क्या। वह तो ऐसा भी नहीं कर सकते। सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गई। दरअसल उत्तराखंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पहाड़ी रास्ते के बीच में एक लंगूर बैठा है।

Injured Langur viral video

पहाड़ी रास्ते में सड़क किनारे चुपचाप बैठा था लंगूर (फोटो: Facebook/The Mountain Traveller)

यह कोई चहलकदमी नहीं कर रहा है। दिखने में यह बीमार प्रतीत हो रहा है। इसके लिए फरिश्ते बनकर पहुंचे कुछ लोग इससे बातचीत करने की कोशिश करते हैं, पर यह शांति से बिना उनकी तरफ देखे एक ही जगह पर बैठा हुआ है। फिर इससे पीने के लिए पानी पूछा जाता है। उसका भी यह कोई जवाब नहीं देता। जिसके बाद एक शख्स उसके मुंह पर पानी गिराता है। जिसके बाद लंगूर एक-एक घूंट करके पीने लगता है।

End of Feed