वेंडर ने Choco Momos बनाकर दिखाया, Video देख भड़क गए फूड लवर्स, बोले- नरक की आग में झुलसेगा तू!

सोशल मीडिया पर फूड फ्यूजन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्ट्रीट वेंडर ने चॉकलेट मिलाकर एक खास तरह का मोमोज़ तैयार कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद जितने भी फूड लवर्स हैं उनका माथा ठनक गया और वे कमेंट कर उस शख्स को खरी-खोटी सुनाने लगे।

फूड फ्यूजन के कई सारे वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसमें कोई भी दो-तीन आइटम्स को मिलाकर एक नई डिश तैयार करता है। ये नई डिश बाजार में काफी अनोखी और पहली बार देखने को मिलतेी है, जैसे चॉकलेट वाली मैगी, काजू कतली की पकौड़ी और गुटखा युक्त शिकंजी। इसी तरह का एक और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, जिसमें एक स्ट्रीट वेंडर चॉकलेट मिलाकर मोमोज बनाकर दिखा रहा है।

chocolate fried momos video

चॉकलेट मिलाकर मोमोज़ बनाता वेंडर (Instagram/@memespot71)

चॉकलेट मिलाकर बनाया मोमोज़

वीडियो में देखा जा सकता है कि वेंडर सबसे पहले एक पैन में बटर को काटकर डालता है। फिर वह उसमें चॉकलेट तोड़कर डाल देता है। बटर के साथ चॉकलेट को पिघलाने के बाद वह उस पैन में चॉकलेट सिरप मिलाता है। फिर वह उन तीनों को अच्छे से मिक्स कर उसमें पानी डाल देता है। इसके बाद वह एक अलग तेल वाली कड़ाही में कुछ मोमोज़ को अच्छे से क्रिस्पी फ्राई कर लेता है। उन मोमोज़ को फ्राई करने के बाद वह उन्हें कड़ाही से निकालकर उस पैन में बनी चॉकलेट ग्रेवी में मिला देता है।

End of Feed