शिकार करने आए कोबरा को ही निगल गया मेंढक, दिखा रोंगटे खड़े करने वाला नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 21, 2025, 01:06 PM IST

Animal Fight Video: रोंगटे खड़े करने वाले नजारे में देखेंगे सांप बिल्ली से लोहा लेने में जुटा था तभी मेंढक भी वहां पहुंच गया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आता है देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

Animal Fight Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है सचमुच हमारे होश उड़ जाते हैं। देखकर आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो सचमुच आपके होश उड़ाने वाला है। वायरल वीडियो सांप और बिल्ली की लड़ाई से जुड़ा है। इसमें किंग कोबरा सामने खड़ी बिल्ली को मात देने की कोशिश में जुटा है। बिल्ली आगे बढ़ती है कोबरा उसे डसने की कोशिश करता है।

सांप निगल ने लगा मेंढक

मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर सचमुच किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इसमें देखेंगे कोबरा बिल्ली से लोहा लेने की कोशिश में जुटा है तभी मेंढक उसके करीब पहुंच गया। मेंढक ने एक झटके में कोबरा की पूंछ दबोच ली और उसे जिंदा निगलने लगता है। इधर कोबरा अभी भी बिल्ली को पीछे करने की कोशिश में जुटा है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।

End of Feed