Video: रेस्टोरेंट के बाहर हुई वर्चस्व की लड़ाई, दो खूंखार सांपों को लड़ता देख लोगों की सिट्टी-पिट्टी हुई गुम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 28, 2023, 08:17 AM IST

Snake Fight Video: दो खूंखार सांपों को अपने सामने लड़ता देखकर कई लोगों की हालत खराब हो गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक रेस्टोरेंट के बाहर का है। जहां दो विशालकाय सांप एक-दूसरे पर वार पर वार करते नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आपस में भिड़ गए दो जहरीले सांप
  • सांपों को लड़ता देख लोगों की हालत हुई खराब
  • सांपों की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल

Snake Fight Video: आपने नाग-नागिन को गुत्थम-गुत्था होकर प्यार करते देखा होगा, लेकिन क्या आपने दो सांपों की लड़ाई देखी है। सांप (Snakes) का नाम सुनकर ही कई लोगों की हालत खराब हो जाती है और डर के मारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सांप अपने सामने देखकर तो कई लोग खौफ में आ जाते हैं। अगर ऐसे लोग दो सांपों को अपने सामने लड़ता देख लें तो न जाने उनकी स्थिति कैसी हो जाए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो ने लोगों की हलक सुखा दी है।

snake fight video

दो खूंखार सांपों की लड़ाई (ट्विटर)

वीडियो देखकर आपकी हलक सूख जाएगी

End of Feed