Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर जा रहा है। इसमें एक शख्स के गले में जहरीला नाग लिपटा है और शख्स इससे बिल्कुल भी नहीं डरता है। मगर बताया गया कि बाद में उसी सांप के डसने से शख्स की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला मध्य प्रदेश में गुना जिले का है। यहां जिले के राघौगढ़ स्थित बरबटपुरा गांव में वीडियो में नजर आ रहा शख्स सांप पकड़ने पहुंचा था। यहां दीपक महावर नाम के शख्स ने जहरीला किंग कोबरा पकड़ा और इसे अपने गले में डाल लिया।
सांप के डसने से पहले शूट किया गया शख्स का वीडियो। (Photo/TNNB)
गले में पड़े सांप ने डस लिया
किंग कोबरा को गले में डालने के बाद शख्स ने बकायदा अपना रील वीडियो बनावाया। बताया गया जल्दबाजी में दीपक महावर अपने बेटे को स्कूल से लाने के लिए जाने लगे। मगर रास्ते में ही सांप ने उन्हें डस लिया। उनकी हालत बिगड़ने लगी तब स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मगर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
यहां देखें वीडियो
वहीं सांप पकड़ने पहुंचे दीपक महावर का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें गले में सांप पड़ा है और वो बेहद खुश नजर आते हैं। मानो सांप से उन्हें बिल्कुल भी डर नहीं है। इसमें वो सांप को अपने चुटकियों पर नचाते हुए नजर आते हैं। वो सांप को चूमते हुए भी नजर आते हैं। दीपक महावर बताते हैं उन्हें नाग को रेस्क्यू किया है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
