Video: सेना की वर्दी पहने मासूम बच्चे ने जवान को ऐसे किया सल्यूट, देखकर आप भी हार बैठेंगे दिल

Viral Video: आप देख पाएंगे कि बच्चा सेना की वर्दी में सैनिकों के पास पहुंचता है। इसके बाद वह बहुत ही शानदार तरीके से सेना के जवानों को सैल्यूट मारता है।​​ बच्चे का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसे तेजी से देखा और शेयर किया जाने लगा। बच्चा जिस अंदाज में देश के सैनिकों को सैल्यूट मारता है, वह बहुत ही प्यारा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो शेयर किया जाता है, जो यूजर्स के दिल जीत लेता है। एक दिन पहले ही भारत ने अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाया है। इस मौके पर देश के जवानों ने कर्तव्य पथ पर शानदार परेड निकालकर पूरे देशवासियों का दिल जीत लिया। इसी क्रम में सैनिकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देश के सैनिकों के साथ एक नन्हा बच्चा भी दिखाई दे रहा है। अनोखी बात यह है कि इस वीडियो में शामिल बच्चा सेना की वर्दी पहने दिखाई दे रहा है।

Little jawan

छोटे से जवान का वीडियो वायरल (इंस्टाग्राम)

वीडियो ने जीत लिया यूजर्स का दिल

वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि बच्चा सेना की वर्दी में सैनिकों के पास पहुंचता है। इसके बाद वह बहुत ही शानदार तरीके से सेना के जवानों को सैल्यूट मारता है। बच्चे का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसे तेजी से देखा और शेयर किया जाने लगा। बच्चा जिस अंदाज में देश के सैनिकों को सैल्यूट मारता है, वह बहुत ही प्यारा है। आप वीडियो में देखेंगे कि बच्चे ने किसी सैनिक की तरह ही सेना के जवानों को सैल्यूट मारा है। देखें वीडियो-

End of Feed