फिसलते हुए ट्रक के सामने आ गई कार, भयानक हादसे का Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर सड़क हादसे का एक वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रक सड़क पर फिसलते हुए सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को टक्कर मार देती है।

सोशल मीडिया पर सड़क हादसे के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। हाल में ही एक भयानक हादसे का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर फिसलती एक अनियंत्रित ट्रक से एक तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे का यह वीडियो सड़क किनारे लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Truck Accident

हादसे का सीसीटीवी फुटेज (X/@ActualidadRT)

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हादसे के इस वीडियो को सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को हमने सोशल साइट एक्स पर @ActualidadRT नाम के अकाउंट से लिया है। जिसमें हादसे को लेकर जानकारी दी गई है। जानकारी की पुष्टि के लिए हमने कई मीडिया रिपोर्ट्स खंगाले तो यह बात सामने आई कि यह सड़क हादसा रोमानिया के ड्रेगसनी और आइसी शहर के बीच हुआ।

End of Feed