Video: जिस सिंदूर को मांग में भरकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं महिलाएं, देखिए फैक्ट्री में कैसे बनाया जाता है?

सिंदूर महिलाओं के सुहाग का प्रतीक है, जिसे कमीला के फलों से बनाया जाता है। इसकी प्रक्रिया में सूखे बीजों को पीस कर हल्दी, चूना और मरकरी मिलाया जाता है। इंस्टाग्राम पर इसे बनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिलाओं के सुहाग का प्रतीक है सिंदूर
  • कमीला के फलों से बनाया जाता है सिंदूर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Sindoor Making Process: सिंदूर भारतीय परंपरा में महिलाओं के सुहाग का प्रतीक है और इसे हर सुहागिन महिला अपनी मांग में लगाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सिंदूर कैसे बनाया जाता है? हाल ही में इस प्रक्रिया से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिंदूर निर्माण के पीछे की कड़ी मेहनत और तकनीक का प्रदर्शन किया गया है।

सिंदूर बनाने की प्रक्रिया में सबसे पहले कमीला के पौधे से फल लिए जाते हैं। इसके सूखे फलों के बीज को अच्छे से सूखने के बाद इसे पीसा जाता है। फिर इसमें हल्दी, चूना और मरकरी जैसे तत्वों को मिलाकर एक विशिष्ट मिश्रण तैयार किया जाता है। यह मिश्रण सटीक रंग और गुणवत्ता के लिए फैक्ट्री में चेक किया जाता है। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद, सिंदूर को ग्राहकों के लिए पैक करके वितरित किया जाता है।

End of Feed