Viral Video: साइन लैंग्वेज में गाया राष्ट्रगान, बच्चों की देशभक्ति ने जीत लिया दिल

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहां एक स्कूल के बच्चों ने साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान की प्रस्तुती देकर हर किसी का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही कोई भावुक हुए बिना रह पाए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूल के बच्चे साइन लैंग्वेज यानी सांकेतिक भाषा के जरिए राष्ट्रगान प्रस्तुत करते नजर आ रहे हैं। बच्चों का यह अंदाज बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाला है।

sign language national anthem children patriotic Viral Video

बच्चों ने साइन लैंग्वेज दी राष्ट्रगान की प्रस्तुती (X/@Alpakanya)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

साइन लैंग्वेज में दिखी देशभक्ति

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि बच्चे पूरे अनुशासन और सम्मान के साथ राष्ट्रगान के दौरान अपने हाथों के इशारों से हर शब्द को व्यक्त करते दिखाई देते हैं। उनके चेहरे पर देश के प्रति सम्मान और गर्व साफ नजर आता है। भले ही इस प्रस्तुति में आवाज सुनाई नहीं देती, लेकिन बच्चों के इशारों में देशभक्ति की भावना साफ महसूस होती है।

End of Feed