Shocking Video: रिश्तेदार की शादी में खुशी से नाच रहा था युवक, अगले पल जमीन पर गिरा और हो गई मौत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 26, 2023, 07:41 PM IST

Death During Dance: अचानक न जाने क्या होता है, युवक जमीन पर गिरता है और उसकी मौत हो जाती है। युवक महाराष्ट्र का रहने वाला है। जो तेलंगाना अपने रिश्तेदार की शादी में गया था। युवक की अचानक मौत से शादी के माहौल में मातम छा गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिसेप्शन में डांस कर रहा था युवक
  • जमीन पर गिरा और हो गई मौत
  • रिश्तेदार की शादी में पहुंचा था युवक

Death During Dance: पिछले कुछ समय में कई ऐसे वीडियो देखने को मिले हैं, जिसमें डांस करते-करते किसी शख्स की अचानक मौत हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो तेलंगाना से सामने आया है। यहांं एक युवक अपने रिश्तेदार की शादी में गया था। वहां वह बहुत ही खुशी-खुशी डांस कर रहा था। अचानक न जाने क्या होता है, युवक जमीन पर गिरता है और उसकी मौत हो जाती है। युवक की अचानक मौत से शादी के माहौल में मातम छा गया।

death

डांस करते समय मौत (ट्विटर)

डांस करते-करते गिरा और हो गई मौत

End of Feed