Viral Video: छुट्टी के दिनों में हम सब अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने जरूर जाते हैं। ज्यादातर लोग पहाड़ों पर पिकनिक मनाने जाते हैं। गर्मी में लोग नदी-झरनों के पास पिकनिक मनाते देखे जाते हैं। इस दौरान लोग झरने में नहाते भी नजर आते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है, जो एक झरने के पास पिकनिक मनाने पहुंचा था।
शख्स के साथ हुआ हादसा (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: चोरी करने के लिए घर में घुसा, कीमती सामान ना मिला तो महिला को Kiss करके भागा चोर
वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स झरने की चोटी पर चढ़कर नीचे घिसटने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, उसे नहीं पता था कि पहाड़ में फिसलन काफी ज्यादा है। वह आराम से ऊपर चढ़कर घिसटने की कोशिश करता है। इसके बाद तेजी से फिसलता हुआ आकर पानी में गिरता है। वीडियो को देखकर पता चल रहा है कि शख्स को इस पूरी प्रक्रिया के दौरान काफी गंभीर चोट लगी होगी। सबसे पहले आप देखें यह हैरान करने वाला वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊंचाई से गिरने के बाद शख्स को काफी देर तक कुछ समझ नहीं आता है। एक तरह से वह बदहवास हो जाता है। आप देख सकते हैं कि पानी में नहा रहे लोग उसे बचाने की कोशिश करते हैं। वैसे तो शख्स को अंदरूनी चोटें काफी आई होंगी, लेकिन गनीमत यह रही कि उसे बड़ी चोट नहीं लगती है। वायरल वीडियो को tarunreddydalli नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
