गर्लफ्रेंड को बैठाकर स्पोर्ट्स बाइक लहराने लगा प्रेमी, अगले सेकंड जो हुआ रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 29, 2025, 01:30 PM IST

Premi Premika Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को बाइक की पिछली सीट बिठाया और फर्राटा भरने लगा। मगर अगले सेकंड ऐसा एक्सीडेंट हुआ जिसे देखखर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को स्पोर्ट्स बाइक पर बैठाकर स्टंट करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। मगर अगले सेकंड जो हुआ, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। रोंगटे खड़े करने वाला ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यस्त सड़क पर शख्स अपनी स्पोर्ट्स बाइक तेज रफ्तार में चला रहा है।

Accident Viral Video

वायरल वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। (Photo/Twitter)

स्कूटर से भिड़ गई स्पोर्ट्स बाइक

उसकी गर्लफ्रेंड पीछे बैठी है और वह बाइक को लहराते हुए स्टंट करने की कोशिश करता है। सामने से एक स्कूटी आ रही थी, जिसे देखकर युवक ने अचानक ब्रेक लगाया। लेकिन रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई और स्कूटी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार शख्स और उसकी गर्लफ्रेंड हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की सड़क पर गिरने के बाद दर्द से कराह रही थी, जबकि स्कूटी सवार भी चोटिल हो गया।

End of Feed