Video: साइकिल है या बोलेरो! दम है तो गिनकर बताइए कितने लोग हैं सवार, 99 परसेंट हुए फेल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 4, 2023, 04:17 PM IST

Shocking Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साइकिल पर इतने लोग सवार हैं, जिन्हें गिनने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। इस साइकिल को एक शख्स चला रहा है। वहीं इस पर कई बच्चे बैठे दिख रहे हैं। अगर दम है तो आप गिनकर बताइए साइकिल पर कितने लोग बैठे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • साइकिल पर सवार हैं इतने लोग
  • गिनने में लोगों की हालत हुई खराब
  • क्या आप गिनकर बता पाएंगे सही जवाब

Shocking Video: सोशल मीडिया के जमाने में हमें कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर हमें आश्चर्य तो होता ही है। इसके साथ ही हमारी आंखों को भरोसा भी नहीं हो पाता है कि ऐसा हो सकता है। कई बार तो ऐसी चीजों को देखने के बाद हमारा सिर भी चकरा जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे ऊट-पटांग वीडियो को लोग देखना भी बहुत पसंद करते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को आश्चर्य में डाल दिया है। इसके साथ ही वीडियो ने लोगों को सोंचने पर भी मजबूर कर दिया है।

cycle

साइकिल का वीडियो (ट्विटर)


हैरान करने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साइकिल पर इतने लोग सवार हैं, जिन्हें गिनने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। इस साइकिल को एक शख्स चला रहा है। वहीं इस पर कई बच्चे बैठे दिख रहे हैं। हालांकि, सारे लोगों को गिनने में लोग गिनती भूल जा रहे हैं। वीडियो देखने के बाद आप पूरी तरह से चौंक जाएंगे। इसके साथ ही आपके मन में यह सवाल भी आएगा कि एक साइकिल पर इतने लोग कैसे आ सकते हैं। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed