Poisonous Snakes Garden: आपने आम-अमरूद और कई तरह के फलों के बगीचे देखे होंगे। आम के बगीचे में जिस तरह गुच्छों में फल पैदा होते हैं। उसी तरह एक बगीचे हैं, जिसमें जहरीले सांप पैदा होते हैं। इस अनोखे और खूंखार बगीचे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बगीचे में सारे पेड़ों पर गुच्छों में सांप निकले हैं। सांप का यह बगीचा देखकर दुनियाभर के लोगों की आत्मा कांप गई है।
स्नेक फार्म (इंस्टाग्राम)
सांप के बगीचे का वीडियो सुनकर रह जाएंगे हैरान
आप देख सकते हैं कि सांप का बगीचे में पेड़ों पर जहरीले सांप लटके हुए हैं। इस बगीचे में लगे पेड़ों पर कोई फल नहीं लगता, बल्कि डालियों पर सिर्फ सांप लटके नजर आते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि सांपों का यह बगीचा कहां मौजूद है? बता दें कि सांपों का यह बगीचा वियतनाम में है। इस बगीचे का नाम डोंग टैम स्नेक फार्म है। आप इस बगीचे में घुसेंगे तो आपको पेड़ों पर सिर्फ सांप ही सांप दिखाई देंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इस बगीचे में चार सौ से अधिक प्रजाति के जहरीले सांपों की खेती की जाती है। देखें वीडियो-
जिस तरह दुनिया के अन्य बगीचों में फल और सब्जियां उगाई जाती हैं। उसी तरह इस बगीचे में सांप पाले जाते हैं। इस बगीचे में औषधीय सामग्रियां भी उगाई जाती हैं। इसके अलावा यहां उगाए जाने वाले सांपों के जहर से दवाइयां भी बनाई जाती हैं। साथ ही साथ सांपों के जहर को काटने के लिए एंटीडोज भी बनाए जाते हैं। इस बगीचे में हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। यह बगीचा दुनियाभर के लोगों के लिए एक बड़ा पर्यटक स्थल बन चुका है। यह बगीचा 12 हेक्टेयर में फैला हुआ है। हर साल पंद्रह सौ से ज्यादा लोग सांप के काटे जाने के बाद यहां उपचार के लिए आते हैं।
