Shocking: इस वीडियो को देखने के बाद जिंदगी में कभी नहीं खाएंगे चाऊमीन, मरे हुए कीड़े आए नजर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 7, 2024, 05:09 PM IST

Insects in Chowmein Video: एक शख्स चाऊमीन का वीडियो बनाता दिख रहा है। वीडियो बना रहा शख्स एक जगह चाऊमीन पर जूम करता है। इसके बाद जो नजर आता है, वह आपका होश उड़ाने के लिए काफी है।

Insects in Chowmein Video: चाऊमीन के शौकीन लोग इसे खाने के लिए कहीं भी जाने को तैयार रहते हैं। स्ट्रीट फूड में चाऊमीन काफी पॉपुलर होता है। आपने देखा होगा कि छोटे-मोटे कस्बों में भी ठेले पर चाऊमीन बिकती दिखाई दे जाती है। इसके साथ ही बड़े शहरों में आपको आसानी से चाऊमीन बिकते दिख जाएगी। अगर आप भी चाऊमीन के शौकीन हैं, तो आपको यह वीडियो गौर से देखना चाहिए। आप इस वीडियो को देखकर हो सकता है कि चाऊमीन खाना पूरी तरह बंद कर दें।

noodles

चाऊमीन में दिखे कीड़े (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नजर आता है कि किसी ठेले में ढेर सारा चाऊमीन बना हुआ रखा है। इस दौरान वहां दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हुई है। इसमें से एक शख्स चाऊमीन का वीडियो बनाता दिख रहा है। वीडियो बना रहा शख्स एक जगह चाऊमीन पर जूम करता है। इसके बाद जो नजर आता है, वह आपका होश उड़ाने के लिए काफी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चाऊमीन में दो बड़े-बड़े कीड़े मरे पड़े हैं। देखें वीडियो-

End of Feed