Crocodile Attacks Video: कहते हैं कि मगरमच्छ जब पानी में होता है, तो उसकी ताकत बहुत ही ज्यादा होती है। जल्दी से कोई इस खतरनाक जीव के साथ स्टंट करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं जो खतरनाक जीवों के साथ भी स्टंट दिखाने में पीछे नहीं रहते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स को मगरमच्छ के साथ स्टंट करना भारी पड़ गया। यहां तक कि मगरमच्छ के सामने शख्स को अपनी जान बचाना भी मुश्किल हो गया।
ट्रेनर का हाथ तोड़-मरोड़ देता है मगरमच्छ
आप देख सकते हैं कि एक प्लेटफॉर्म के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। इस पानी में से निकलकर एक मगरमच्छ प्लेटफॉर्म पर आ जाता है। इसी प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेनर बैठा हुआ है। देखा जा सकता है कि सबसे पहले ट्रेनर मगरमच्छ पर पानी डालता है। मगरमच्छ ने अपना मुंह खोला हुआ है। इस बीच मगरमच्छ को न जाने क्या सूझता है कि वह मगरमच्छ के जबड़े में हाथ डाल देता है। इसके बाद जो होता है वह देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। मगरमच्छ उस शख्स के हाथ को मुंह में दबाकर कई बार उलट-पलट जाता है।
