Shocking: एक शिकारी ने किया दूसरे शिकारी का शिकार, तेंदुए को नोचकर खा गया टाइगर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 26, 2023, 04:58 PM IST

Tiger Leopard Fight: इन दोनों फुर्तीले जानवरों की लड़ाई का जो रिजल्ट निकला, वह वाकई में हैरान करने वाला है। टाइगर तेज रफ्तार वाला शिकारी है, वहीं तेंदुए के पास बेशुमार ताकत होती है। दोनों के पंजे में इतनी ताकत होती है कि वह पंजा मारकर हाथी का भी मांस निकाल सकते हैंं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाइगर ने तेंदुए का किया वध
  • मारकर खा गया तेंदुए का मांस
  • देखने वाले रह गए हैरान

Tiger Leopard Fight: टाइगर और तेंदुआ दोनों ही खतरनाक शिकारी होते हैं। अपने शिकार को दोनों पल भर में मौत की नींद सुला देते हैं, लेकिन सोचिए जरा अगर टाइगर और तेंदुए की लड़ाई हो जाए तो कौन जीतेगा। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। तस्वीर में एक खतरनाक शिकारी जंगल के दूसरे खतरनाक शिकारी को मारकर खाता दिख रहा है। यह देखकर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है।

tiger

बाघ ने किया तेंदुए का शिकार (इंस्टाग्राम)

टाइगर ने किया तेंदुए का शिकार

End of Feed