Video: शादी के मस्‍ती भरे माहौल में बाराती ने ढोलवालों को दिया शगुन, मगर तरीका देख हंसकर लोटपोट हो गए यूजर्स

Shadi Ka Video: वीडियो की शुरुआत में एक व्यक्ति अपने मुंह में 500 रुपये के दो नोट पकड़े हुए है और ढोलवाले से उन्हें बाहर निकालने के लिए कहता है। काफी मेहनत करने के बाद किसी तरह ढोलवाला एक नोट बाहर निकाल लेता है।

Shadi Ka Video: भारतीय शादियों में आपने रिश्‍तेदारों और मेहमानों को ऊर्जा के साथ नाचते हुए देखा ही होगा। इस दौरान कई बाराती ऐसी हरकतें भी करते हैं जो अन्‍य लोगों का भी मनोरंजन करती हैं। ऐसा ही कुछ एक शादी में हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बाराती ढोलवाले के साथ उत्साह से नाचता हुआ और उन्हें पैसे भी देता हुआ दिखाई दे रहा था। ढोलवाले को पैसे सौंपने के उस आदमी के अनोखे अंदाज ने सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित किया था।

शादी में ढोलवालों के साथ मस्‍ती करता शख्‍स।

वीडियो की शुरुआत में एक व्यक्ति अपने मुंह में 500 रुपये के दो नोट पकड़े हुए है और ढोलवाले से उन्हें बाहर निकालने के लिए कहता है। काफी मेहनत करने के बाद किसी तरह ढोलवाला एक नोट बाहर निकाल लेता है। फिर वह व्यक्ति दूसरे ढोलवाले के पास जाता है और उससे भी ऐसा करने के लिए कहता है। दूसरा ढोलवाला काफी कोशिश करता हुआ दिखाई देता है। कई बार असफल होने के बाद, वह आखिरकार उस व्यक्ति के मुंह से नोट निकाल लेता है। वायरल हो रहे वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'ढोलवाला भी सोच रहा होगा अंकल जी आज फुल मूड में हैं।' इस बीच, वीडियो पर एक नोट में लिखा है - 'अंकल ने पेटीएम अनइंस्टॉल कर दिया।' वीडियो अब हटा दिया गया है। साथ ही, वीडियो के बारे में विवरण अज्ञात था। यही वजह है कि, टाइम्‍स नाउ नवभारत वायरल वीडियो या इससे जुड़े किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है। 30 अप्रैल को शेयर किए गए इस वीडियो को 18,000 से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

End of Feed