QR कोड लेकर खुद के विवाह में पहुंचा दूल्हा , फिर जो हुआ हंसी ना रोक पाएंगे, देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 21, 2025, 02:47 PM IST

Shadi Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे दूल्हा क्यूआर कोड लेकर मेहमानों के बीच बैठा है। इसमें मेहमान उसके माथे पर तिलक लगाते हैं और क्यूआर कोड स्कैन करके उसे नेग देते हैं। फ्रेम में ये नजारा देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

Shadi Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो खूब शेयर किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वीडियो दरअसल दूल्हे से जुड़ा है, जिसके विवाह से जुड़ी रस्म पूरी की जा रही है। इसमें परिवार के सदस्य उसके माथे पर तिलक लगाते हैं और नेग देते हैं। मगर इसी क्रम में फ्रेम में ऐसा कुछ नजर आया जो शायद ही किसी ने पहले देखा होगा।

Viral Video Today

शादी का ये वीडियो देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। (Photo/Instagram)

QR कोड लेकर पहुंचा दूल्हा

मजेदार वीडियो में देखेंगे लोग दूल्हे को चंदन लगाने के बाद पैसे दे रहे हैं। मगर इस दौरान कुछ मेहमानों के पास दूल्हे को देने के लिए नकद पैसे नहीं होते। इसपर दूल्हे ने ऐसा दिमाग लगाया जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया खूब मजेदार होने वाला है। दरअसल दूल्हे ने तुरंत अपनी जेब से मोबाइल निकाला और क्यूआर कोड लेकर बैठ गया।

End of Feed