Shaadi Ka Video: दोस्तों ने स्टेज पर आकर किया ऐसा कांड, दूल्हे के तो पोपट ही बन गए, दुल्हन भी शरमा गई

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 26, 2023, 09:37 AM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेज पर दूल्हे के दोस्त आते हैं और उसका पकड़कर सोफे से उठा देते हैं और फिर दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाने के लिए दूल्हे के हाथ में मोबाइल थमा देते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी में आए दोस्तों ने दूल्हे के साथ मस्ती
  • कारनामा देख दुल्हन भी शरमा गई
  • तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो

Friends Having Fun With Groom Viral Video: शादी के सीजन में कब कौन सी मस्ती किसके साथ हो जाए, इससे सब अंजान रहते हैं। आजकल तो तमाम रील्स भी इस पर देखने को मिल जा रहे हैं, जो लोगों को खूब पसंद भी आते हैं और काफी वायरल भी होते हैं। ऐसे में इंटरनेट पर एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शादी में आए दोस्तों ने अपने दूल्हे दोस्त के साथ ही काफी बड़ा वाला मजाक कर दिया है, जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

Friends Having Fun With Groom Viral Video

दूल्हे के साथ दोस्तों ने किया सॉलिड वाला मजाक (Image Credit : @SujalThakral/Youtube)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शादी सीन को दिखाया गया है, जिसमें दूल्हे के दोस्त स्टेज पर आते हैं और फिर कुछ ऐसा करते हैं, जिसका अंदेशा किसी को भी नहीं हो सकता। दरअसल, सभी दोस्त एक साथ आते हैं और फिर दूल्हे को सोफे पर से उठा देते हैं और उसके हाथ में मोबाइल फोन थमा देते हैं। फिर दुल्हन के बगल में बगल में जा बैठते हैं और उससे फोटो खींचने के लिए कहते हैं। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन पहले तो शॉक्ड होते हैं और फिर दोनों की हंसी निकल जाती है। वहीं, रिश्तेदार तो हक्के-बक्के रह जाते हैं कि आखिर हो क्या रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है।

End of Feed