जिसे समुद्र में छोड़ा था, वही 6 दिन बाद लौट आई, इंसानों से बिछड़ी तो 200 KM तैरकर वापस आई सील

चीन की नाना नाम की सील समुद्र में छोड़े जाने के बाद करीब 200 KM तैरकर 6 दिन में वापस उसी द्वीप पर पहुंच गई। जहां वह इंसानों के साथ रह रही थी।

किसी जंगली जानवर को उसके प्राकृतिक माहौल में छोड़ने के बाद आमतौर पर उम्मीद होती है कि वह धीरे-धीरे जंगल या समुद्र की जिंदगी में वापस ढल जाएगा लेकिन चीन की एक सील ने ऐसा नहीं किया। उसे खुले समुद्र में छोड़ा गया, लेकिन महज छह दिन बाद वह करीब 200 किलोमीटर का सफर तय करके फिर उसी द्वीप पर पहुंच गई, जहां उसने इंसानों के बीच लंबा वक्त बिताया था। इस सील का नाम है नाना और उसकी कहानी इन दिनों चीन के सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल (Viral) हो रही है।

seal nana swims 200 km back to humans viral story

समुद्र में 200 KM दूर छोड़ा, 6 दिन बाद तैरकर वापस लौट आई सील (Representative AI Generated Image, X/@stripathi56)

200 KM तैरकर पुराने ठिकाने पर पहुंची सील

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, नाना करीब दो साल की है। उसे 7 सितंबर को लियाओनिंग प्रांत के समुद्री इलाके में खुले समुद्र में छोड़ा गया था। उसके शरीर पर लगाए गए ट्रैकिंग डिवाइस से एक्सपर्ट्स को उसकी हर एक एक्टिविटिज़ का पता चलता रहा। 13 सितंबर को वह दोबारा डाचांगशान आइलैंड के किनारे नजर आई। उसकी वास्तविक तैराकी दूरी करीब 200 किलोमीटर आंकी गई, क्योंकि वह सीधे रास्ते से नहीं बल्कि कई समुद्री इलाकों और द्वीपों के पास से होकर लौटी थी।

End of Feed