VIDEO: विदेश जाने से पहले सता रहा था चोरी का डर, बचाने के लिए शख्स ने छत पर खड़ी कर दी स्कॉर्पियो

एक शख्स ने कार चोरी के डर से अपनी लाखों की स्कॉर्पियो गाड़ी को घर के बाहर नहीं बल्कि छत पर पार्क कर दी। वीडियो में एक SUV को क्रेन से छत पर चढ़ाते देखा जा सकता है।

कार चोरी होने का डर हो तो लोग आमतौर पर अपनी गाड़ी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाते हैं, अलार्म लगाते हैं या फिर उसे सुरक्षित पार्किंग में खड़ा करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कार को सुरक्षित रखने का ऐसा तरीका दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यहां एक शख्स ने अपनी लाखों रुपये की महिंद्रा स्कॉर्पियो को जमीन पर नहीं, बल्कि सीधे घर की छत पर पार्क कर दिया।

scorpio car parked on roof crane viral video

चोरी के डर से शख्स ने छत पर खड़ी कर दी स्कॉर्पियो (X/@vizhpuneet)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

चोरी का ऐसा डर

वायरल वीडियो (Viral Video) के साथ दावा किया जा रहा है कि यह मामला बिहार का है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो का मालिक कमाने के लिए विदेश जाने वाला था। उसे चिंता थी कि उसके पीछे घर के बाहर खड़ी गाड़ी सुरक्षित रहेगी या नहीं। इसी डर के चलते उसने अपनी कार को घर की छत पर रखने का फैसला किया। इसके बाद स्कॉर्पियो को ऊपर पहुंचाने के लिए एक बड़ी क्रेन मंगाई गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रेन की मदद से पूरी एसयूवी को धीरे-धीरे जमीन से ऊपर उठाया जा रहा है। नीचे मौजूद लोग भी इस पूरे नजारे को हैरानी से देखते नजर आते हैं।

End of Feed