समुद्र के नीचे मिली पीले पत्थरों से बनी सड़क, नजारा देख वैज्ञानिक भी रह गए दंग; जानिए इस रोड का असली सच

Yellow brick road ocean: प्रशांत महासागर में हवाई के पास समुद्र की गहराई में वैज्ञानिकों को पीली ईंटों की सड़क जैसी संरचना मिली। पहली नजर में यह किसी प्राचीन सभ्यता का हिस्सा लगी, लेकिन जांच में सामने आया कि यह ज्वालामुखी लावा के ठंडा होकर टूटने से बनी प्राकृतिक चट्टानी संरचना है।

Yellow brick road ocean: प्रशांत महासागर की गहराई में वैज्ञानिकों को हाल ही में एक ऐसी खोज मिली, जिसने पहली नजर में सभी को हैरान कर दिया। समुद्र की तलहटी पर एक संरचना दिखाई दी, जो बिल्कुल पक्की पीली ईंटों से बनी सड़क जैसी लग रही थी। यह नजारा किसी काल्पनिक कहानी या रहस्यमयी सभ्यता का हिस्सा प्रतीत हो रहा था। इस खोज को ओशन एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट के जहाज E/V Nautilus द्वारा किए गए एक लाइव-स्ट्रीम मिशन के दौरान देखा गया। यह स्थान हवाई द्वीप के पास, समुद्र की सतह से करीब 3,000 मीटर नीचे था।

Yellow brick road ocean

समुद्र के नीचे मिली पीले पत्थरों से बनी सड़क (फोटो:Youtube/EVNautilus)

जैसे ही दूर से संचालित वाहन (ROV) के कैमरों में यह दृश्य कैद हुआ, वैज्ञानिकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई। आयताकार आकार के पत्थर एक-दूसरे के साथ सलीके से जमे हुए दिख रहे थे और रोशनी पड़ने पर उनका रंग पीला नजर आ रहा था। देखने में यह किसी इंसान द्वारा बनाई गई सड़क जैसा लग रहा था। मजाक में वैज्ञानिकों ने इसे “पीली ईंटों की सड़क” या “अटलांटिस का रास्ता” तक कह दिया। सोशल मीडिया पर भी इस खोज ने लोगों की कल्पनाओं को पंख दे दिए। यह खोज पापाहानाउमोकुआकेआ मरीन नेशनल मॉन्यूमेंट क्षेत्र में हुई, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है और दुनिया के सबसे बड़े समुद्री संरक्षण क्षेत्रों में से एक है। वैज्ञानिक यहां समुद्र तल के पहाड़ों और ज्वालामुखीय संरचनाओं का अध्ययन कर रहे थे।

End of Feed