हर कोई अपने शौक को अपने पेशे में नहीं बदल पाता। कई बार हम अपने आसपास देखते हैं कि लोग किसी मजबूरी वश अपने शौक को अपने पेशे में बदल नहीं पाते। ऐसे में उनका शौक बस शौक ही रह जाता है। हाल में एक ऐसे ही शौकिया सिंगर का एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पेशे से एक प्रिंसिपल साहब अपनी सुरीली आवाज में शानदार रैप करते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है।
पंजाबी रैप गाते हुए प्रिंसिपल सर (Instagram/@principal1969_rapper)
पंजाबी रैप गाते दिखे प्रिंसिपल सर
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि प्रिंसिपल सर ट्रेन में बैठे-बैठे कैमरे के सामने रैप करते नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर किसी को इसकी उम्मीद नहीं होगी कि प्रिंसिपल सर के पास ऐसा भी कोई अनोखा टैलेंट होगा। यूं तो स्कूल के प्रिंसिपल अक्सर अपने कामों में व्यस्त दिखते हैं या फिर वे थोड़े सख्त स्वभाव के नजर आते हैं। मगर इन्हें देख लोगों की सोच बिल्कुल बदल जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रिंसिपल सर अपनी सुरीली आवाज में शानदार पंजाबी रैप गाते नजर आ रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
अक्सर अपने अद्भुत टैलेंट के वीडियो करते रहते हैं शेयर
इस वीडियो (Video) को प्रिंसिपल सर ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @principal1969_rapper से शेयर किया है। अगर उनके प्रोफाइल पर नजर डालें तो पता चलेगा कि सर का नाम चंद्र शेखर वर्मा है और वे पिछले 9 सालों से GGSSS बुंदला जलंधर (GGSSS Bundala Jalandhar) नाम के स्कूल में प्रिंसिपल के तौर पर कार्यरत हैं। प्रिंसिपल साहब के अकाउंट पर सिंगिंग के ऐसे तमाम वीडियो पड़े हुए हैं, जिनमें वे अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरते हुए नजर आ रहे हैं।
लोगों को खूब पसंद आई प्रिंसिपल सर की वाइब
फिलहाल सोशल मीडिया पर प्रिंसिपल सर का यह वीडियो धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। सर का यह टैलेंट हर किसी को पसंद आ रहा है। लोग उनकी सिंगिंग की तारीफ करते हुए उन्हें एक कमाल का सिंगर बता रहे हैं। वहीं कई यूजर्स इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि भला एक प्रिंसिपल इतना बढ़िया सिंगर और कूल मिजाज का कैसे हो सकता है। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "Born to be rapper, forced to be teacher." दूसरे ने लिखा, "ऐसे टीचर हों तो पढ़ाई भी मजेदार हो जाए।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
