Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, इस वीडियो में एक सरदार जी ने फर्राटेदार मलयाली बोलकर भौकाल मचा दिया है। जिसने भी सरदार जी को मलयाली (Malayalam Language) बोलते देखा या सुना, वो हैरान ही रह गया। इतना ही नहीं वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी सरदार जी की मलयाली सुनकर फैन हो गए और जमकर तारीफ की है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।
सरदार जी ने सबको चौंका दिया (तस्वीर साभार- @Brutu24)
ये भी पढ़ें - Video: दिल्ली एयरपोर्ट पर छूटा जर्मन महिला का बैग, CISF ने तुरंत ट्रैक कर वापस लौटाया, अब तारीफ करते थक नहीं रही मैडम
हमारे आस-पास कई बार ऐसी चीजें हो जाती हैं, जिनके बारे में हम आप कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। इनमें कुछ मामले तो ऐसे भी होते हैं, जो सोच से पड़े होते हैं। भारत के किसी भी राज्य में आप चले जाएं, सबकी अपनी अलग-अलग भाषा है, जिनमें वहां के लोग बातचीत करते हैं। कुछ भाषाएं ऐसी हैं, जिन्हें लोग समझ जाते हैं और टूटी-फूटी जुबान से बोलने की कोशिश भी करते हैं। लेकिन, कुछ ऐसी भी भाषाएं हैं, जिन्हें बोलना तो बहुत दूर की बात है, ज्यादातर लोग समझ भी नहीं पाते हैं। लेकिन, जरा सोचिए उस भाषा को कोई अगर फर्राटेदार बोल दे तो आपको भी हैरानी होगी। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। इस वीडियो में एक सरदारी फर्राटेदार मलयाली बोलते हुए नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो...
सरदार जी ने मलयाली बोलकर सबको चौंकाया
दरअसल, सरदार जी केरलम में रेस्टोरेंट चलाते हैं। हाल ही में एक एजेंसी ने ऑनलाइन एक गोल्डन क्लोव अवॉर्ड के लिए वोटिंग रखी गई थी, जिसमें वहां के लोगों को बेस्ट रेस्टोरेंट को चुनना था। सरदार जी का रेस्टोरेंट यह अवॉर्ड जीत गया। जिसके बाद उनका इंटरव्यू लिया गया और उसमें उन्होंने फर्राटेदार मलयाली बोली। सरदार जी का यह वीडियो वायरल हो गया और लोग एक से एक मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी रिएक्शन दिए हैं। उन्होंने लिखा- केरल के लोगों को केरल के लोगों को पंजाबी खाना पसंद आने और लोगों की संतुष्टि पर इतनी धाराप्रवाह तरीके से मलयाली बोलना काफी अद्भुत था। यह हमारी प्रसिद्ध विविधता में एकता का एक सशक्त उदाहरण है। एक्स पर इस वीडियो को @Brutu24 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
