समुद्र किनारे चमके 2500 दीये! सुदर्शन पटनायक ने रेत पर उकेरी PM नरेंद्र मोदी की अद्भुत तस्वीर, देखें वायरल वीडियो

Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर 2,500 मिट्टी के दीयों का उपयोग करके 25 फीट की एक भव्य सैंड आर्ट बनाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के खास मौके पर देश-विदेश से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इस अवसर को बेहद खास और यादगार बनाते हुए विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार (Sand Artist) सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर एक अद्भुत सैंड आर्ट इंस्टॉलेशन तैयार किया है। सुदर्शन पटनायक ने समुद्र तट की रेत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 फीट लंबी और आकर्षक कलाकृति बनाई है। इस कलाकृति को और सुंदर व जीवंत बनाने के लिए करीब 2,500 पारंपरिक मिट्टी के दीयों और प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया गया है।

End of Feed