Saap Nevla ki Ladai: सांप और नेवले के बीच ऐसी खतरनाक लड़ाई, वीडियो देख हिल जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 12:57 PM IST

Saap Nevla ki Ladai Video: सोशल मीडिया पर सांप और नेवले की लड़ाई का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप और नेवले के बीच मजेदार लड़ाई
  • वीडियो देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Saap Nevla ki Ladai: सांप और नेवले के बीच किस तरह लड़ाई होती है, इससे हम सब वाकिफ हैं। दोनों के किस्से भी काफी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको सांप और नेवले की लड़ाई के कई वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो (Funny Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इसी कड़ी में सांप और नेवले की लड़ाई का एक ऐसा वीडियो (Saap Nevla ki Ladai Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। हो सकता है इससे पहले आपने ऐसा नजारा देखा भी ना हो।

Snake Nevla Fight Video

सांप और नेवले के बीच मजेदार लड़ाई, (Photo Credit- Instagram)

जिस सांप का नाम सुनते ही लोगों के पीसने छूट जाते हैं और उसे देखते ही लोग दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। वही सांप नेवले के सामने भीगी बिल्ली बन जाता है। क्योंकि, नेवला सांप पर ताबड़तोड़ हमला करता है। कई बार नेवले को देखते ही सांप भगा खड़ा होता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Trending Video) में नेवले ने सांप के छक्के छुड़ा दिए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह नेवला उछल-उछल कर सांप पर हमला कर रहा है। बेचारा सांप भागने की भी कोशिश करता है, लेकिन नेवला उसे भागने भी नहीं दे रहा है। हालांकि, खुद को बचाने के लिए सांप भी नेवले पर हमला करता है, लेकिन नेवले ने उसकी हवा टाइट कर दी।

End of Feed