VIDEO: बीच सड़क फन फैलाकर खड़ा हो गया सांप, गाड़ियों को देखकर जो किया उस पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 29, 2023, 11:28 AM IST

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर सांैप का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फन फैलाकर वो बीच सड़क खड़ा हो गया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप का अजीबोगरीब वीडियो
  • बीच सड़क फन फैलाकर खड़ा हो गया सांप
  • नजारा देखकर लोग रह गए दंग

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे नजारे को देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले को देखकर लोगों का दिन बन जाता है। हालांकि, इन वीडियो को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में सांप का एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

Snake Video

सांप का अनोखा अंदाज, (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

कई बार आपको सांप का ऐसा अंदाज देखने को मिल जाता है, जिसके बारे में सोच भी नहीं सकते। कभी घर में, तो कभी सड़क पर सांप का अनोखा रूप लोगों को देखने को मिल जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के अजीबोगरीब वीडियो वायरल (Snake Viral Video) होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी सांप का एक अलग ही अंदाज आपको देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं सड़क पर सरपट गाड़ियां दौड़ रही हैं। तभी सीवर लाइन से एक विशालकाय सांप बाहर निकलता और फन फैलाकर खड़ा हो जाता है। सांप सड़क पार करना चाहता है। लेकिन, गाड़ियों को देखकर वो घबरा जाता है। हालांकि, एक-दो बार सांप रोड क्रॉस करने की कोशिश करता है। लेकिन, उसे कामयाबी नहीं मिलती है। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

End of Feed