Saanp Ka Video: खेल रहा था बच्चा, तभी पास पहुंचा विशालकाय सांप, फिर जो हुआ...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 7, 2022, 12:36 PM IST

Saanp Bacche Ka Viral Video: एक बच्चा आराम से खेल रहा था। तभी उसके पास एक विशालकाय सांप पहुंच गया। बच्चा बिना डरे सांप के साथ जो किया उसे देखकर लोग भौचक्के रह गए। आलम ये है कि यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • खेलते हुए बच्चे के पास पहुंचा सांप
  • सांप के साथ बच्चे ने की मस्ती
  • नजारा देख लोगों की निकल गई चीख

Bacche Aur Saanp Ka Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ मामले तो कल्पना से परे होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Snake Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपकी चीख निकल जाएगी। क्योंकि, यह वीडियो (Viral Video) एक बच्चा और सांप का है। दोनों के बीच जो कुछ होता है, उसे देखकर लोगों के पसीने छूट गए। आलम ये है कि अब यह वीडियो (Trending Video) वायरल हो रहा है और लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं।

Bacche Aur Saanp Ka Video

सांप और बच्चे की जुगलबंदी, (Photo Credit- Instagram)

सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में जब किसी का सामना सांप से होता है, तो वो दुम दबाकर भाग खड़ा होता है। ऐसे में जरा सोचिए अगर कोई बच्चा खेल रहा है और उसके पास कोई विशालकाय खतरनाक सांप पहुंच जाए तो उसकी क्या हालतो होगी? इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं एक बच्चा आराम से बैठा हुआ है। तभी उसके पास एक विशालकाय सांप पहुंच जाता है। सांप को देखकर बच्चा थोड़ा घबरा जाता है। धीरे-धीरे सांप उसके चेहरे के पास पहुंच जाता है। बच्चा हाथ से सांप को हटाने की कोशिश करता है। कुछ पल बाद बच्चा झटकर सांप को दूसरी तरह फेंक देता है। सांप बच्चे को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाता है। लेकिन, नजारा काफी खौफनाक होता है। देखें वीडियो...

End of Feed