Viral: साइकिल पर फन फैलाए बैठे थे नाग-नागिन, वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 12:51 PM IST

Saanp Ka Video: सोशल मीडिया पर सांप का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी एक पल के जरूर दंग रह जाएंगे। कई लोगों तो इस अदभुत नजारे पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सामने आया सांपों का अनोखा वीडियो
  • नजारा देखकर लोग रह गए हक्के-बक्के
  • सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Naag Nagin Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सांपों के कई वीडियो (Snake Video) शेयर होते रहते हैं। जिन्हें देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ वीडियो (Saanp Ka Video) को देखकर तो लोगों की चीख तक निकल जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Snake Viral Video) रोंगटे खड़े करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में सांप का एक और अनोखा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। क्योंकि, जिस अंदाज में नाग-नागिन फन फैलाकर साइकिल पर बैठकर मजे ले रहे थे, उसने यूजर्स को हैरान कर दिया है।

Snake Video

अद्भुत नजारा, (Photo Credit- Instagram)

सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। क्योंकि, कई बार सांप खतरनाक अंदाज में लोगों पर हमला कर देता है। जिसके कारण लोग उनसे दूरी बनाकर ही रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें सांपों के साथ मस्ती करना अच्छा लगता है और उनका शौक भी होता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको सांप का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा, जिसे देखकर हो सकता है आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाए। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह नाग-नागिन फन फैलाकर साइकिल पर बैठे हुए है। इन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे ये साइकिल की रखवाली कर रहे हों। हालांकि, इस अद्भुत नजारा को देखकर लोग दंग रह गए। देखें वीडियो...

End of Feed