Viral Video: पहले होली के रंग में रंगी रूसी महिला, फिर मचाया ऐसा धमाल देखकर दीवाना हो जाएंगे आप

viral video: सोशल मीडिया पर होली का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रूसी महिला ने जमकर गर्दा उड़ाया है। इस डांस वीडियो को देखकर लोग उनका फैन हो गए हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर होली (Holi Video) के एक से मजेदार वीडियो (Trending Video) छाए हुए हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो बेहद ही खतरनाक हैं। जबकि, कुछ वीडियो में लोग अतरंगी अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ वीडियो लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं। इसी कड़ी में रूसी महिला का एक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, इस वीडियो में रूसी महिला होली के रंग में रंगकर जमकर धमाल मचा रही है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

holi viral video

रूसी महिला ने डांस से उड़ाया गर्दा (तस्वीर साभार- @tatianaromanoff)

देश के साथ-साथ विदेशों में भी होली का त्योहार जमकर मनाया गया है। कुछ लोगों ने तो काफी अनोखे अंदाज में इस पर पर्व को सेलिब्रेट किया है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक रूसी महिला पूरी तरह होली के रंग में रंगी हुई है। इतना ही नहीं रंगों के इस त्योहार को वो अपने अंदाज में सेलिब्रेट भी कर ही है। रूसी महिला जमकर ठुमके लगा रही हैं और भोजपुरी गाने का काफी एंजॉय कर रही हैं। जिस अंदाज में रूसी महिला ने होली का माहौल बनाया, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। देखें वीडियो...

End of Feed