'भारत में रोड कैसे क्रॉस करें', विदेशी महिला ने सिखाया देसी तरीका, वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 12, 2025, 11:36 AM IST

Funny Video Today: वायरल वीडियो जयपुर का बताया गया है। इसमें रूसी महिला अपनी दोस्त को रोड क्रॉस करने का ऐसा देसी जुगाड़ बताती है, जो आते ही वायरल हो गया।

Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक रूसी महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जयपुर का बताया गया है। इसमें रूसी महिला अपनी दोस्त को रोड क्रॉस करने का ऐसा देसी जुगाड़ बताती है, जो आते ही वायरल हो गया। रूसी महिला वेरा प्रोकोफेवा (@vera__india) ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका मजेदार वीडियो भी शेयर किया है।

Video

रूसी महिला ने भारत में सिखाया रोड क्रॉस करने का देसी तरीका। (photo/Vera Prokofeva)

दोस्त को सिखाया देसी तरीका

वीडियो में वो अपनी दोस्त को भारत की व्यस्त सड़क पार करने का 'देसी तरीका' सिखाती नजर आ रही हैं। हवा महल के सामने भारी ट्रैफिक में वेरा ने पहले हाथ से गाड़ियों को रोकने का इशारा किया। वेरा की दोस्त इस नए अनुभव से इतनी उत्साहित हुई कि सड़क पार करने के बाद खुशी से नाच उठी।

End of Feed