रशियन गर्ल गुरुग्राम में 1 BHK फ्लैट के लिए दे रही 120000 रेंट, लोग बोले - आंखें खोलो दीदी! मालिक लूट रहा आपको

गुरुग्राम में रहने वाली एक रशियन लड़की ने हर महीने होने वाले अपने खर्चों को गिनाया, जिसमें उसने बताया कि वह बस 1 BHK फ्लैट के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए किराया देती है। साथ ही उसने अपने ऊपर होने वाले अन्य खर्चों के बारे में भी बताया। लड़की के खर्चों को देख लोगों ने अपना माथा पीट लिया।

इंस्टाग्राम पर एक रशियन लड़की का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह बता रही है कि उसे गुरुग्राम में एक अच्छी लाइफ लाइफस्टाइल के लिए कितना खर्च करना पड़ता है। वीडियो में जब लोगों ने लड़की के खर्चे देखे तो उनका दिमाग ही हिल गया। लोग वीडियो पर कमेंट कर पूछने लगे कि आखिर वह इस कदर की फिजूलखर्ची के लिए इतना पैसा कहां से ला रही है।

Russian Girl In Gurugram

गुरुग्राम में रहने वाली लड़की विक्टोरिया (Instagram/@meowvi.vi)

गुरुग्राम में रहने वाली लड़की का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रूस की रहने वाली एक लड़की, जो फिलहाल भारत के गुरुग्राम में रह रही है। इस वीडियो में वह लड़की अपने महीने के खर्चों के बारे में बता रही है। लड़की का नाम विक्टोरिया कोवन है, और विक्टोरिया ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "Real Facts: गुरुग्राम में अच्छी लाइफ लाइफस्टाइल चाहिए तो खर्चों के लिए अपनी जेब हमेशा तैयार रखें।" लड़की के इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

End of Feed