Viral Video: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स की दुनिया में आए दिन नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी रोबोट (Robot Video) के एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो पर यूजर्स को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, क्या आपने कभी किसी रोबोट को लोगों के साथ घुलते-मिलते और खास अंदाज में बातचीत करते देखा है? हाल ही में एक इवेंट से एक ऐसा ही दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छोटा सा ह्यूमनॉइड रोबोट पूरे इवेंट में अलग अंदाज में मस्ती करते दिखा।
रोबोट का जलवा
ये भी पढ़ें - VIDEO: नींबू 850 , टमाटर 680 रुपए KG और एक खीरा 300 रुपए...इस देश में सब्जियों की कीमत सुन उड़े लोगों के होश
रोबोट का अनोखा अंदाज
वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ गई होगी। कई लोग तो बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को sanjid_shuvo नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो पर मजे लेते हुए लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है AI रोबोट्स ने भी इंसानों से फ्लर्ट करना सीख लिया है! वहीं एक अन्य यूजर का कहना था यह रोबोट किसी भी इवेंट का बेस्ट होस्ट बन सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
