Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। आज कल सोशल मीडिया पर रोबोट के वीडियो भी छाए रहते हैं। ये तो हम सब जानते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स की दुनिया में आए दिन नए-नए प्रयोग देखने को मिलते हैं। लेकिन जब आधुनिक तकनीक के साथ भारतीय संस्कृति और लोक संगीत का तड़का लगता है, तो नजारा देखने लायक होता है। ऐसा ही एक बेहद मनोरंजक और मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। जिसमें एक रोबोट भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगा रहा है।
AI का देसी स्वैग (तस्वीर साभार- @vivek_vlogs_ind)
ये भी पढ़ें - विशाल पत्ते पर उकेरा पूरा शिव परिवार, सोशल मीडिया पर छाया लड़की का यह क्रिएटिव, देखें Viral Video
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक आधुनिक ह्यूमनॉइड रोबोट नजर आ रहा है, जिसे पारंपरिक रूप से लाल रंग की धोती पहनाई गई है और गले में गेंदे के फूलों की बड़ी-सी माला पहनाई गई है। मंच पर पीछे एक 'श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला' का बैनर दिखाई दे रहा है। रोबोट का यह अनूठा अंदाज पहली नजर में ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। समारोह में जैसे ही भोजपुरी गाना बजना शुरू होता है, रोबोट पूरी तरह से गाने की धुन में लीन हो जाता है। रोबोट के हाथों की मूवमेंट और बीट्स पर उसके डांस स्टेप्स इतने सटीक और मनोरंजक हैं कि वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। मंच पर खड़ा एक व्यक्ति भी रोबोट के इस देसी स्वैग को देखकर खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाता। देखें वीडियो...
AI का देसी स्वैग
वीडियो देखकर आपका भी झूमने का मन कर रहा होगा। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को vivek_vlogs_ind नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अब एआई को भी भोजपुरी गानों का नशा चढ़ गया है। वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि यह तकनीक और संस्कृति का सबसे मजेदार मिलन है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
