Shocking Viral Video: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, पूरी घटना CCTV में हुई कैद

सोशल मीडिया पर इस समय एकवीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर एक कार की टक्कर के बाद कई स्कूटी गिर जाती हैं और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर हर रोज कई तरह के वायरल वीडियो देखने को मिलते हैं। जिसमें कुछ तो ऐसे होते हैं। जो काफी ज्यादा मजेदार होते हैं। जिसे देखने के बाद बार-बार देखने का मन करता है। वहीं दूसरी तरफ कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ वायरल वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें चौंधिया जाती होंगी। दूसरे शब्दों में कहें तो आप हैरान हो जाते होंगे। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपको शायद यकीन ना हो।

Car Accident video viral

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर (फोटो: X-@DriveSmart_IN)

पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तेज रफ्तार कार सड़क से आ रही है। वहीं पर दूसरी तरफ सड़क के इस तरफ तीन-चार स्कूटी पार्किंग में खड़ी है। वहां पर दो-तीन लोग भी पहले से दिखाई दे रहे हैं। तभी कार मुड़ती है और तेज रफ्तार में पहले स्कूटी को टक्कर मारती है। उसके बाद आगे खड़ी एक स्कूटी भी गिर जाती है। यह नजारा देख दो लोग वहां से भाग जाते हैं। जबकि एक शख्स वहीं पर दिखाई देता है। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। यह वीडियो गोवा का बताया जा रहा है। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @DriveSmart_IN नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।

वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में 'नियंत्रण खोने की कला' लिखा हुआ है। इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले यूजर ने लिखा : "इसका एक कारण यह हो सकता है कि कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को गाड़ी चलाना सिखा रहा था, और मोड़ लेते समय, उसने सही तरीके से मोड़ नहीं लिया जिसके कारण दुर्घटना हो गई। ", दूसरे ने लिखा: "यह सोचने की कला कि मैं सब कुछ जानता हूं, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मैं यह सब नहीं जानता।", तीसरे ने लिखा: "इतनी छोटी कार भी कंट्रोल नहीं कर पाया। अब ये आदमी आगे चलकर और भी पावरफुल कार लेगा और ज़्यादा नुकसान करेगा।" इस वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

End Article
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर...

End of Feed