Gaurav Taneja के लिए पत्‍नी ने रखा करवा चौथ का व्रत, तलाक की अफवाहों के बीच फ्लाइंग बीस्ट ने शेयर कीं Photos

Flying Beast Gaurav Taneja: गौरव तनेजा की इंस्टाग्राम पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स ने उस पर रिएक्‍ट किया। जहां एक ओर कई फैन्‍स ने कपल को एकसाथ देख राहत महसूस की तो वहीं दूसरी ओर लोगों ने अनुमान लगाया कि उनका रिश्ता फिर से पटरी पर आ गया है।

Flying Beast Gaurav Taneja: भारत में करवा चौथ का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर यूट्यूबर गौरव तनेजा की पत्नी रितु राठी ने भी व्रत रखा। फ्लाइंग बीस्ट नाम से मशहूर गौरव तनेजा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर रितु और दोनों बेटियों कियारा-पीहू की एक फोटो शेयर की है। इसमें दोनों हाथों में मेहंदी लगाए हुए हैं। गौरव ने एक स्थानीय स्टॉल पर मेहंदी लगवाने वाली रितु का एक वीडियो भी शेयर किया। इसके कैप्‍शन में लिखा था, 'अपना अपना नाम ढूंढ़ लेना भाई प्लीज़ ज़रूर से.. अपनी वाली के हाथ में।'

गौरव तनेजा और उनकी पत्‍नी रितु राठी।

तलाक की अफवाह के बीच शेयर की फोटो

गौरतलब है कि, गौरव तनेजा और उनकी पत्‍नी रितु राठी के वैवाहिक जीवन को लेकर सोशल मीडिया पर गॉसिप चल रही हैं। उनके रिश्ते को लेकर तलाक की अटकलें तब शुरू हुईं जब फॉलोवर्स ने देखा कि रितु वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से आध्यात्मिक मार्गदर्शन मांग रही हैं। वहीं, दूसरे वायरल वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया, जिसमें रितु बेवफाई और अपनी बेटियों की कस्टडी से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा कर रही थीं। इन अफवाहों के बीच गौरव ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और रितु की कार में एक तस्वीर पोस्ट की और वस्‍तुस्थिति से अवगत कराया।

End of Feed