वायरल न्यूज़

VIDEO: आखिर कितना ताकतवर होता है हाथी, आज देखकर होश खो बैठेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 21, 2024, 08:22 AM IST

Viral Video Today: इसमें देखेंगे कि हाथी शहर में है और महावत उसे कंट्रोल कर रहा है। मगर एकाएक हाथी आक्रामक हो गया और हर तरफ तांडव मचा दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा देखकर होश उड़ जाएंगे।

Image

गुस्सैल हाथी ने मचाया तांडव। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी ने मचाया तांडव
  • होश उड़ाएगा नजारा
  • वायरल हुआ वीडियो

Viral Video Today: जंगल में शेर को सबसे खरतनाक शिकारी माना जाता है। इसकी एक दहाड़ से ही जंगल के दूसरे जानवर डरकर भाग जाते हैं। मगर इनमें हाथी एक ऐसा जानवर है जो शेर से भी नहीं डरता है। इसकी वजह है हाथी का विशालकाय शरीर जो शेर को अपनी सूंड से पटकर फेंक सकता है। मगर कभी सोचा है कि कई कई हजार किलो का ये हाथी आखिर कितना ताकतवर होता होगा। यकीनन आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आया होगा। मगर यकीन नहीं करेंगे अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो हाथी से जुड़ा है जिसने ऐसा तांडव मचाया कि सैकड़ों हजारों लोगों की भीड़ डरकर भाग गई।

हाथी ने मचाया तांडव

वायरल वीडियो भारत में किसी शहर का मालूम होता है। यहां एक महावत हाथी के साथ पहुंचा है। देखकर मालूम होता है कि महावत कुछ पैसों के बदले हाथी की सवारी करा रहा है। देख सकते हैं कि बच्चे हाथी के ऊपर बैठे हैं और महावत उसे कंट्रोल कर रहा है। मगर एकाएक ऐसा नजारा कैमरे में कैद हुआ जो किसी के भी होश उड़ा देगा। इसमें देखेंगे कि अचानक हाथी बिगड़ गया। इसके बाद हाथी ने अपनी ताकत से ऐसा तांडव मचाया कि लोगों के होश उड़ गए। हाथी सबसे पहले एक कार के करीब पहुंचा और उसे अपनी सूंड से हवा में उड़ा दिया। हाथी इतने में ही शांत नहीं हुआ। उसने एक बार फिर टक्कर मारी और आखिर में उसका कबाड़ा करके ही माना। फ्रेम में ये नजारा देखकर साफतौर पर हाथी की ताकत का अंदाजा होता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वायरल वीडियो के आखिर में देखेंगे कि हाथी इतने में ही शांत नहीं हुआ। उसने फिर एक बस और कुछ घरों को अपना निशाना बनाया। इधर महावत आखिर तक उसे कंट्रोल करने की कोशिश करता है और बाद में कामयाबी भी मिली। मालूम हो कि शहर में तांडव मचाते हुए हाथी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर GiDDa CoMpAnY नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article