सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं। ऐसे वीडियो को लोग देखना बहुत पसंद करते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी अविश्वसनीय ताकत का प्रदर्शन कर रहा है। दरअसल, शख्स को अपने हाथों से हजारों किलो वजनी पत्थर को उठाकर अपने कंधों पर रख चलते हुए देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में शख्स के इस हैरतअंगेज कारनामे को देख लोग दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए। लोग इस शख्स को "रियल लाइफ बाहुबली" का खिताब भी दे चुके हैं।
अब लोग शख्स को बता रहे हैं बाहुबली (Instagram/@its_sunny_kumar_)
ये भी पढ़ें: एक नहीं तीन दिल होते हैं इस जीव के पास, दिमाग भी होते हैं 9, बुद्धि इतनी कि सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान
शख्स ने अपनी भुजाओं से उठा लिया हजारों किलो वजनी पत्थर!
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने बाहुबल से विशालकाय पत्थर को अपने कंधे पर उठा लेता है और फिर बड़े आराम से टहलते नजर आता है। देखने में यह पत्थर हजारों किलोग्राम का लग रहा है। लेकिन यह मुमकिन कैसे हुआ, ये बात लोगों को पची नहीं। हालांकि लोग इस वीडियो में दिख रहे पत्थर को फोम का पत्थर बता रहे हैं। लोगों का मानना है कि ये फोम का पत्थर किसी फिल्म की शूटिंग के लिए रखा गया है जिसे वह शख्स इतने आसानी से उठाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है। शख्स बस उस पत्थर को पूरी ताकत के साथ उठाने की एक्टिंग कर रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग शख्स की ताकत की तुलना "बाहुबली" फिल्म के हीरो अमरेंद्र बाहुबली से कर रहे हैं।
वीडियो पर लोगों ने जताई हैरानी
हैरान कर देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @its_sunny_kumar_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां कुछ यूजर्स ने इसे "मानव शक्ति का चमत्कार" बताया, तो कुछ ने इसे फेक बताया। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "शख्स के पास इतनी ताकत आई कैसे।" दूसरे ने लिखा, "नकली पत्थर है ये।"
