Viral Video: प्रकृति के रहस्य इतने अनोखे और हैरान कर देने वाले होते हैं कि जब भी वे इंसान के सामने आते हैं, लोग टकटकी लगाए देखते रह जाते हैं। कई मामले तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक अद्भुत और दिल छू लेने वाला नजारा ओमान के तट पर देखने को मिला है, जहां गहरे नीले समंदर के बीच अचानक एक बेहद दुर्लभ गुलाबी डॉल्फिन (Pink Dolphin Video) तैरती हुई दिखाई दी। इस खूबसूरत समुद्री जीव की मनमोहक छटा ने न केवल मौके पर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, बल्कि अब इसका वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
गुलाबी डॉल्फिन
ये भी पढ़ें- VIDEO: रियल लाइफ मैराथन मैन! मां के ठीक होते ही नंगे पैर-बिना रुके 12 ज्योतिर्लिंगों की दौड़ पर निकला जिगर का टुकड़ा
आमतौर पर हम जब भी डॉल्फिन के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में ग्रे, नीले या काले रंग के जीवों की छवि उभरती है। लेकिन, ओमान के समुद्री इलाके से सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यह गुलाबी डॉल्फिन पानी की सतह पर आकर सांस लेती और इठलाती हुई तैरती है। उसकी यह गुलाबी रंगत इतनी मनमोहक है कि देखने वाला एक पल के लिए अपनी आंखों पर यकीन न कर पाए। समुद्र शास्त्रियों और जीव विज्ञानियों के अनुसार, गुलाबी रंग की डॉल्फिन बेहद कम ही प्राकृतिक वातावरण में देखी जाती हैं। कुछ प्रजातियां जैसे अमेजन रिवर डॉल्फिन स्वाभाविक रूप से गुलाबी होती हैं, जबकि समुद्री डॉल्फिनों में कई बार यह दुर्लभ स्थिति जेनेटिक म्यूटेशन के कारण होती है। यही वजह है कि खुले समंदर में इन्हें देखना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जाता। देखें वीडियो...
गुलाबी डॉल्फिन
इस डॉल्फिन को देखकर एक पल के लिए आप भी चौंक गए होंगे। इतना ही नहीं कई लोग तो पहली बार पिंक डॉल्फिन देख रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग इसे 'समुद्र की राजकुमारी' और 'नेचर का मैजिक' जैसे नाम दे रहे हैं। अगर आप भी प्रकृति और वन्यजीवों के प्रेमी हैं, तो ओमान के तट का यह नजारा आपको लंबे समय तक याद रहेगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
