Nature Video: समुद्र में दिखी सफेद व्हेल, होती है हजारों में एक, कुदरत के इस जादुई नजारे ने सबको किया हैरान

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही खास और अनोखा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की व्हेल मछली नीले समंदर में गोते लगा रही है।

Nature Video: प्रकृति की खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह बस आंखों को गहरा सुकून देकर निकल जाती है। हाल में ऐसा ही एक खूबसूरत नजारा सोशल मीडिया पर इन दिनों देखने को मिल रहा है। जहां एक सफेद रंग की व्हेल नीले समंदर में गोते लगाती दिख रही है। वीडियो में दिख रही Siale स्यैल नाम की यह हंपबैक व्हेल प्रकृति की खूबसूरती में चार चांद लगाते दिख रही है। इस वीडियो (Video) को देखना किसी सपने जैसा लगता है। वीडियो में नजर आ रही इस व्हेल का नाम Siale है, और यह एक बहुत ही दुर्लभ अल्बिनो हंपबैक व्हेल है।

Nature video rare albino humpback

समंदर में गोते लगाती दिखी सफेद व्हेल (Instagram/@TimesNow)

ये भी पढ़ें:

क्या होती है अल्बिनो व्हेल?

अल्बिनो व्हेल हजारों में एक देखने को मिलती है। अल्बिनो का मतलब होता है शरीर में कोई रंग (पिगमेंट) का न होना। इसी वजह से शियैल (Siale) का पूरा शरीर सफेद रंग का दिखता है, जो उसे बाकी व्हेल से बिल्कुल अलग बनाता है। कहा जाता है कि ऐसी व्हेल करीब 40,000 में से सिर्फ एक होती है। यानी इसे देख पाना बहुत ही दुर्लभ होता है। जब यह व्हेल नीले समुद्र में तैरती है या पानी से बाहर उछलती है, तो उसका सफेद शरीर सूरज की रोशनी में चमकने लगता है, जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है।

End of Feed