Viral Video: रानू मंडल का नया अंदाज, देखें किस तरह बाइक पर लड़के के साथ फरमा रही इश्क!

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 22, 2022, 02:55 PM IST

Ranu Mandal Viral Video: सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ 'इश्क' फरमाते हुए नजर आ रही हैं। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रानू मंडल का नया अंदाज
  • कम उम्र के लड़के के साथ 'इश्क' फरमाते हुए आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Ranu Mandal Viral Video: सोशल मीडिया पर रानू मंडल का अक्सर कोई ना कोई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहता है। कई बार उनकी तारीफ होती है, तो कई बार यूजर्स मजाक भी उड़ाते हैं। इसी कड़ी में रानू मंडल का एक और वीडियो (Trending Video) वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ बाइक पर 'इश्क' फरमाते हुए नजर आ रही हैं। कई लोग जहां इस वीडियो (Ranu Mandal Video) को पसंद कर रहे हैं। तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Ranu Mandal

रानू मंडल का स्वैग, (Photo Credit- Instagram)

इस वायरल वीडियो में रानू मंडल का अलग ही अंदाज दिख रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं रानू मंडल एक लड़के के साथ बाइक पर बैठी हैं। इस दौरान उन्होंने ना तो कोई मेकअप किया है और ना ही साड़ी पहनी हैं। बल्कि, सिंपल नाइटी में वो नजर आ रही हैं। जबकि, लड़के की उम्र काफी कम लग रहा है। लेकिन, जिस तरह दोनों की बाउंडिंग दिख रही है उसने सोशल मीडिया पर माहौल बना दिया है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। दोनों काफी कूल अंदाज में बाइक पर गाना गाते हुए मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि आखिरकार रानू मंडल को ब्वॉयफ्रेंड मिल गया। देखें वीडियो...

End of Feed