Video: रेलवे लाइन पर महिला ने चढ़ा दी कार, हादसे के बाद रेल सेवाएं प्रभावित, Video Viral

Video Viral: रेलवे ट्रैक पर हुए इस हादसे के बाद लोगों ने कार को रोक लिया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। कार को रेलवे ट्रैक से हटाकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

Video Viral: हैदराबाद का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेलवे ट्रैक पर कार चढ़ी हुई दिखाई दे रही है। इसे लेकर दावा है कि, महिला नशे में थी दी जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत ऐसे किसी वायरल दावे की पुष्टि नहीं करता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिला को पकड़ लिया गया और रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया गया। पुलिस ने महिला की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन रेलवे गिरोह के सदस्यों ने उसे कोडंगल गेट के पास रेलवे ट्रैक पर सफेद रंग की कार चलाते हुए देखा। रेलवे कर्मचारियों ने महिला को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रैक पर गाड़ी चलाती रही।

रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा।

बता दें कि रेलवे ट्रैक पर हुए इस हादसे के बाद लोगों ने कार को रोक लिया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। कार को रेलवे ट्रैक से हटाकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। गाड़ी पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं थी। घटना के कारण शंकरपल्ली-हैदराबाद रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित हुई। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसे काबू करके मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि महिला एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती है। अधिकारी ने कहा कि रेलवे पुलिस घटना के संबंध में मामला दर्ज करेगी।

End of Feed