VIDEO: पहले चोरी ऊपर से सीनाजोरी, रेलवे की चादरें बैग में भरकर ले जा रहा था कपल, पकड़े जाने पर महिला ट्रेन अटेंडेंट से करने लगी बहस

ट्रेन में रेलवे की चादरें बैग में रखते पकड़े गए कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला ने दावा किया कि TTE ने एक्स्ट्रा पैसे लिए थे।

ट्रेन में सफर के दौरान रेलवे की तरफ से यात्रियों को चादर, कंबल और तकिया जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। इन्हें यात्रा खत्म होने के बाद वापस करना होता है लेकिन कुछ लोग इसे अपने साथ बैग में भरकर लिए चले जाते हैं। हाल में ही रेलवे ने एक आंकड़ा जारी किया था जिसमें बताया गया था कि लोगों ने करोड़ों रुपए के रेलवे की चादरें, तौलियां और अन्य चीजें चोरी कर लीं। हाल में एक ऐसा ही मामला इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक कपल रेलवे की चादरें अपने बैग में रखकर ले जाते हुए नजर आया। जब उन्हें पकड़ा गया तो महिला ने इस मामले को लेकर ऐसा जवाब दिया कि वीडियो वायरल हो गया।

railway sheet theft couple viral video

ट्रेन में चादर चोरी का वीडियो हुआ वायरल (X/@ShoneeKapoor)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

रेलवे की चादरें चुराते पकड़ा गया कपल

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन अटेंडेंट कपल के बैग की जांच करने को कहता है। महिला इस दौरान उससे बहस करती है। अटेंडेंट जब बैग खुलवाता है तो उसके अंदर रेलवे की पैक्ड चादरें दिखाई देती हैं। जब अटेंडेंट इस मामले को लेकर कपल से सवाल करता है और कहता आपलोग यहीं सब करते हैं, सबसे अंत में ट्रेन से इसी वजह से उतरते हैं। तब अटेंडेंट की बात सुनकर महिला उससे बहस करने लगती है।

End of Feed