भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को मिला लड़की से 'मोहब्बत का फूल', देखें वीडियो

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 12, 2023, 03:10 PM IST

Bharat Jodo Yatra- राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अपने पंजाब चरण के आज सुबह दोराहा से आगे बढ़ी और इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इसमें शामिल हुए। इस दौरान राहुल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Bharat Jodo Yatra- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। राहुल गांधी इसी यात्रा के तहत बृहस्पतिवार को सुबह दोराहा से आगे निकले और इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इसमें शामिल हुए।‘भारत जोड़ो यात्रा’ का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से शुरू हुआ था। इस दौरान यात्रा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवती राहुल गांधी को गुलाब के फूलों का गुच्छा देती हुई नजर आई।

Rahul Gandhi ROse1

राहुल गांधी को पुष्प भेंट करती हुईं लड़की

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि राहुल की यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मियों के घेरे के बाहर एक युवती जोर-जोर से हाथ में गुलाबो के फूलों लेकर नारे लगा रही है। इस दौरान वह घेरे के अंदर आती है और राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें गले लगा लेती है। इसके बाद वह राहुल को चुनरी उड़ाती है औऱ फिर गुलाब के फूल भेंट कर गले लगाती है। राहुल से हाथ मिलाने के बाद वह अभिवादन कर वापस चले जाती है। इस दौरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी नजर आए। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी, जहां राहुल जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराएंगे।

End of Feed