सड़क पर चलते समय जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। कई बार लोग अपनी जल्दीबाजी के चक्कर में ट्रैफिक नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि उनकी एक गलती से सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Video) में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। इसमें एक बाइक सवार की लापरवाही के कारण दो गाड़ियां आपस में टकरा जाती हैं, जबकि वह खुद मौके से भाग निकलता है। हादसे का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
CCTV फुटेज में दिखा खौफनाक हादसे का मंजर (X/@khurpenchh)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जानें दुनिया का सबसे उम्रदराज रेड पांडा के बारे में
गलत साइड से बाइक निकालने लगा शख्स
इस वायरल वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @khurpenchh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही दिखाई देती है। इसी दौरान एक बाइक सवार वहां पहुंचता है। इस दौरान वह ट्रैफिक नियमों का पालन करने के बजाय सड़ के बीचोबीच बाइक लेकर खड़ा हो जाता है और सड़क पार करने की कोशिश करता है। इतने में सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन इस बाइक वाले को देखकर अनियंत्रित हो जाता है और वह बाइक वाले को बचाने के चक्कर में गलत लेन में चला जाता है। जिसके थोड़ी देर बाद ही वह एक अन्य वाहन से टकरा जाता है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि बाइक वाले की जल्दीबाजी के चक्कर में दो गाड़ियां आपस में भिड़ जाती हैं। टक्कर इतनी तेज होती है कि मौके पर धूल और धुआं उठता दिखाई देता है।
टक्कर के बाद बाइक सवार हुआ फरार
वीडियो में टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनती नजर आती है। हैरानी की बात यह है कि जिस बाइक सवार की लापरवाही से यह स्थिति पैदा हुई, वह रुकने के बजाय वहां से निकल जाता है। वहीं, दो गाड़ियों की टक्कर का खामियाजा दूसरे लोगों को भुगतना पड़ता है। वीडियो में हादसे के बाद किसी के घायल होने या गाड़ियों को हुए नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दिया गया है।
